लिखने एक नयी कहानी को
चल पड़ी है ऐ जिंदगी, तू लिखने एक नयी कहानी को।। मगर आगे खड़ी है मुश्किलें, तेरी सारी हस्ती मिटाने को। पर तू मिटा देना इन मुश्किलों को, अपने हौसलें रूपी हथियार से। क्योंकि चल पड़ी है ए जिंदगी, तू लिखने एक नयी कहानी को।। तुझें हर पल रोंना पड़ेगा, तुझें अपनों को खोना पड़ेगा। रोते-रोते सूख जाएंगे तेरे आंखो के आंसू, चलते चलते पड़ जाएंगे तेरे पैरों में छाले। क्योंकि चल पड़ी है ऐ जिंदगी, तू लिखने एक नयी कहानी को।। कभी टूटते हुए नजर आएंगे तेरे सपने, सभी रूठते हुए नजर आएंगे तेरे अपने। एक दिन छोड़ देंगे ये दुनियां वाले तेरा साथ, पर तू कभी घबराना मत होकर निराश। क्योंकि चल पड़ी है ऐ जिंदगी, तू लिखने एक नयी कहानी को।। लाख समस्याएं आएं, फिर भी तेरे कदम न डगमगाए। ये विश्वास बना ले तू, बाकी छोड़ सारी कहानी तू। क्योंकि चल पड़ी है ऐ जिंदगी, तू लिखने एक नयी कहानी को।। पराये हो जाएंगे हर अपने, टूट जाएंगे तेरे हर सपने। रूठ जाएगी तुझसे ये दुनियां फिर भी भुला देना तू इनकी कमियां। क्योंकि चल पड़ी है ऐ जिंदगी, तू लिखने एक नयी कहानी को।। तेरी जवानी तुझे लालच दिखाएगी...