Posts

Showing posts from January, 2021

आज का युवा

आज का युवा बढ़ रहा है किस ओर  न ही कोई डोर  और न ही कोई छोर अनियंत्रित, अव्यवस्थित  जाने किधर भी चले जाते है  उसी को रास्ता बना जाते है  जो आए उनके पीछे  उनका भी न कोई बिंदु कोर सब कुछ है तबाह कर देते हैं लगी रहती है नया बनाने की होड़ कभी कर्तव्यों को दरकिनार करते हैं कभी मन्तव्यों का सत्कार करते हैं कभी राम का रट लगाते हैं  कभी ईश्वर से कोसों दूर बांधकर कोई आशा  लेकर एक नई अभिलाषा  चल पड़ते हैं वे वीर हीन करने एक नई शुरुआत जीवन के हर एक पड़ाव  सहते घाव, करते बचाव कुछ जीवन को गति दे पाते हैं  कुछ चोटों पर ही जीवन बिताते हैं                   🗒️🖋️🖋️🖋️  शिवमणि"सफ़र"(विकास)

सूखती संस्कृति

कट रही हैं मिट्टी  उस पेड़ के जड़ों से  रिस-रिस कर बारिश से| बन कर धूल  उड़ रही हैं  हवा के झोंकों से| सूख रहीं हैं जड़ें  क्षण प्रतिक्षण  सूरज की धूप से| रात की चाँदनी  कमजोर कर रही हैं उसे  अपनी शीतलता से| लगें हैं कीड़े जड़ों में आस-पास फैले  गंदगी के ढ़ेरों से| कुछ पागल कुत्ते  कर रहें हैं पीछे  कचरों को, अपने पैरो से| अगली ठंडी में आंव के लिए  अगली वर्षा में बचाव के लिए| वह पेड़ हैं संस्कृति का, सभ्यता का  मनुष्य के मनुष्यत्व का  जीव के जीवत्व का अगली गर्मी में छाँव के लिए|                   🗒️🖋️🖋️🖋️  शिवमणि"सफ़र"(विकास)