Posts

Showing posts from February, 2021

गांव की स्त्री

जिंदगी बीत जाती है, उसकी  चूल्हों में, चौको में  गाय-भैंस के हौदों में  खेत के हरी घासों में  दो बातों के जज्बातों में  चंद पल के मुलाकातों में  पिया मिलन के आसो में  दूर से मुस्कुराने में  रिश्तो को निभाने में  दिल में गहरा एहसास लिए अपनों और सपनों की बात लिए मीठे समयों की याद लिए  सबकी खुशियों की फरियाद लिए पल दो पल की मुलाकात लिए अपने सपनों की आस लिए जिंदगी सपाट और सफेद  निकल जाती है रिश्तो के देश  यही जीवन है उस तन का वो जो गांव की स्त्री हैं                   🗒️🖋️🖋️🖋️  शिवमणि"सफ़र"(विकास)

बातों बातों में

बातों बातों में दिल के मुलाकातों में ढूंढता हुआ खुद को मैं जिंदगी में बहुत मशहूर पर दिल से बहुत दूर ढूंढता किसी अपने को मन में दबे किसी सपनें को न किसी फैसले की स्थिति न ही दर्द की अनुपस्थिति दिन गुजर जाता है रात गुजर जाती हैं दिल की बात  दिल में ही रह जाती हैं कभी फिर मिला समय  खुद को तो दिल, दिल से ही फिर वही बात दोहराता हैं वही दर्द, वही प्यार वही इंतजार और वही खुमार फिर भी बातों बातों में जिंदगी निकल जाती हैं पर बात पूरी न हो पाती हैं                   🗒️🖋️🖋️🖋️  शिवमणि"सफ़र"(विकास)